मुंबई बिल्डिंग हादसा: पीएम मोदी ने जताया दुःख, प्रियंका ने साधा सरकार पर निशाना

दक्षिण मुंबई के डोंगरी क्षेत्र में 80 से 100 साल पुरानी चार मंजिल ईमारत गिरने से 5 लोगों की मौत हो गयी और 8 लोग घायल हो गए हैं. अभी भी यह आशंका जताई जा रही है कि मलबे के नीचे 12 से परिवार फंसे हुए हैं.

इस इमारत की मरम्मत का काम बी.एस.बी. डेवलपर्स को दिया गया था, जिसने अभी तक काम शुरू नहीं किया था.

इस हादसे के बाद पीएम मोदी कार्यालय की ओर से भी दुःख प्रकट किया गया है.

Collapse of a building in Mumbais Dongri is anguishing. My condolences to the families of those who lost their lives. I hope the injured recover soon. Maharashtra Government, NDRF and local authorities are working on rescue operations & assisting those in need: PM @narendramodi
PMO India (@PMOIndia) July 16, 2019

पीएमओ ने अपने ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट कर के कहा है कि यह गंभीर मामला है और हम इसकी जांच करेंगे कि मरम्मत कार्य शुरू क्यों नहीं हुआ था और इसमें किस कारण से देरी हो रही थी और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए लिखा कि मुंबई में चार मंजिला इमारत में फंसे लोगों की सकुशलता की प्रार्थना करती हूं. मेरी संवेदनाएं दुखी परिवारों के साथ हैं. उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि राहत और बचाव कार्य में मदद करें. प्रियंका ने सवाल उठाते हुए कहा कि हाल में घटी ये तीसरी घटना है, आखिर क्यों समय रहते इस पर कुछ एक्शन नहीं लिया जाता है

मुंबई में एक चार मंजिला इमारत में फंसे लोगों की सकुशलता की प्रार्थना करती हूँ। मेरी संवेदनाएँ दुखी परिवारों के साथ हैं। राहत और बचाव कार्य में कांग्रेसजन यथासंभव सहयोग दें।

हाल में घटी ये तीसरी घटना है। आखिर क्यों समय रहते इस पर कुछ एक्शन नहीं लिया जाता?#MumbaiBuildingCollapse
Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 16, 2019

इसके अलावा मिलिंद देवड़ा ने भी महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि डोंगरी में गिरी पुरानी बिल्डिंग रहने के लिए असुरक्षित घोषित की गई थी. उसके बावजूद वहां पर लोग रह रहे थे. हर बार का यही घटनाक्रम होता है और सरकार 1- 2 लोगों को बर्खास्त करके अपनी जिम्मेदारी से बच निकलती है. क्या मुंबई में लोगों की जान की कोई कीमत नहीं रह गई है?

डोंगरी पहुंचकर बिल्डिंग हादसे के बाद हो रहे बचाव कार्य की स्थिती जानी। यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। @CMOMaharashtra को जर्जर इमारतों की तत्काल समीक्षा कर उनमें रह रहे लोगों के लिए ट्रांजिट आवास का इंतजाम करना चाहिए। यह मानसून से पहले होना चाहिए था लेकिन अब तुरंत किया जाए। pic.twitter.com/PLOrALgdM1
Milind Deora (@milinddeora) July 16, 2019

देवड़ा ने महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र सरकार से यह अपील भी की है जर्जर इमारतों की तत्काल समीक्षा कर उनमें रह रहे लोगों के लिए ट्रांजित आवाज का इंतजाम करना चाहिए. यह मानसून से पहले होना चाहिए था लेकिन अब तुरंत किया जाए.

इसके अलावा उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने भी इस घटना पर दुख जाहिर किया, उन्होंने लिखा कि मुंबई में हुई घटना से स्तब्ध हूं. हताहत नागरिकों और उनके परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं.

मुंबई में हुई दुर्घटना से स्तब्ध हूं। हताहत नागरिकों और उनके परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।#MumbaiBuildingCollapse
VicePresidentOfIndia (@VPSecretariat) July 16, 2019

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *