5 वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण करके दुष्कर्म किया, आरोपी गिरफ्तार

जनकपुरी से एक घटना सामने आयी है. जनकपुरी इलाके में एक 4 वर्षीय मासूम बच्ची अपनी मॉ के साथ सो रही थी.एक रिक्शा चालक ने बच्ची का अपहरण करके बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अजांम दिया. पीड़ित बच्ची का परिवार जनकपुरी इलाके सी 1 में झुग्गी में रहते है. रविवार को पत्नी, पती और बच्चे सो रहे थे. रात करीब 12:30 बजे जब महिला की आंख खुली तो उसने देखा की उसकी बेटी वहां पर नही है. उसने अपने पति को उठाया. इस दौरान पति और महिला ने पास बने टेक्सी स्टैड पर सो रहे लोगो को मदद के लिए जगाया. एक टेक्सी चालक इलाके में बच्ची को ढूढ़ते हुए इलाके में बने शौचालय के पीछे पहुंच गया.जहां पर 24 वर्षीय अरूण कुमार को युवक ने बच्ची को पत्थर से मारते हुए पकड़ लिया. पत्थर पर खून के निशान लगे हुए थे और बच्ची को सिर कुचला हुआ था.

बच्ची को खून से लथपथ देखकर य़ुवक ने शोर मचा दिया. शोर सुनकर लोगो ने बच्ची को उठाया. बच्ची की ऐसी हालात देखकर लोगो मन में गुस्सा था गुस्से में लोगो ने आरोपी की जमकर पिटाई की आरोपी को पकड़ पुलिस को सूचना दी. मौके पर पुलिस पहुंची और बच्ची को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया.लेकिन बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण उसे सफदरंज अस्पताल में रेफर कर दिया गया है. वहां बच्ची आईसीयू में है.

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह उसी इलाके में रिक्शा चलाता है. वह अक्सर बच्ची को खेलते हुए देखता था. इसलिए उसको पता था कि बच्ची घर में रहती है. जब वह देर रात वहां पहुंचा तो बच्ची अपने परिवार के साथ सो रही थी. उसने बच्ची का मुंह बंद करके बच्ची को कुछ दूर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. इलाके के अधिकतर लोग उसे जानते है. इसलिए उसने बच्ची का सिर पत्थर से कुचला वह बच्चा की हत्या करना चाहता था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *