खाने पीने की चीजों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए क्योंकि इसका सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है. अक्सर घर में सबके खाना खाने के बाद थोड़ा सा खाना बच जाता है जिसे हम फ्रिज में रख देते है और सोचते है की इसे बाद में गर्म कर खाएंगे.
कुछ लोग आजकल अपनी लाइफ में इतना बिजी रहते हैं कि आलस में दिन भर का खाना एक बार मे ही पकाकर फ्रीज में रख लेते हैं और जब जरूरत पड़ती है तब इसे गर्म कर खाते हैं. ज्यादातर महिलाएं ऐसा करती हैं क्योंकि स्टोर करने से उनका समय भी बचता है और मेहनत भी.
लेकिन आपको बता दे कि खाने को दोबारा गर्म करके खाना सेहत के लिए सही नही रहता है. दरअसल खाने को जितनी बार गर्म किया जाता है वो अपनी न्यूट्रीश्नल वैल्यू उतनी ही कम करने लगते हैं. कुछ ऐसे फूड आइटम्स होते है जिन्हें दोबारा गर्म करके कही नहीं खाना चाहिए क्योंकि ये सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं.
पालक को दोबारा गर्म न करें
पालक शरीर के लिये बहुत फायदेमंद होती है. इसमें भरपूर मात्रा में आयरन होता है. लेकिन पालक को अगर दोबारा गर्म करके खाया जाए तो यह हमारे शरीर को बहुत नुकसान पहुंचा सकती है, क्योंकि इसमें नाइट्रेट की मात्रा पाई जाती है जो गर्म करने पर खतरनाक है. इसलिए इसे हमेशा ताजा ही खाना चाहिए.
अंडे को दोबारा न उबाले
अंडे में प्रोटीन होता है और कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है. अगर इन्हे अधिक देर तक ज्यादा हीट पर उबाला जाए या दोबारा उबाला जाए तो ये किसी फायदे के नहीं रहते हैं.
आलू को दोबारा न उबाले
आलू को दोबारा उबालकर खाने से शरीर को नुकसान पहुंचता है. अगर आप आलू उबालने के बाद तुरंत खाते हैं तो वो नुकसान नहीं करता है. लेकिन अगर आप आलू को उबालकर रख देते है और इसे कुछ दिनों बाद इस्तेमाल करते है या फ्रिज से निकाल कर दोबारा गर्म करते है तो यह आपकी हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता हैं.
मशरूम को दोबारा गर्म न करें
मशरूम को दोबारा गर्म न करें मशरूम हमारे शरीर के लिये बहुत फायदेमंद होता है. लेकिन इसे जितना कम हो सके उतना कम गर्म करना चाहिए. जब भी मशरूम खाएं इसे दोबारा गर्म न करे. क्योंकि ये जितना फायदेमंद होता है दोबारा गर्म करने पर उतना ही नुकसानदायक भी होता है.
तेल को दोबारा गर्म न करें
कभी भी तेल को दोबारा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. ये सेहत के लिए हानिकारक होता है. तेल को एक से अधिक बार गर्म करने पर उसमें मौजूद हानिकारक तत्व शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं.