#ICCRules: ICC के नियम पर भड़के पूर्व क्रिकेटर, लिखा- वर्ल्ड टूर्नामेंट है या गली क्रिकेट

कल वर्ल्ड का फाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला गया. पहले मुकाबला टाई हो गया फिर हुआ सुपर ओवर वो भी टाई गया. क्रिकेट फैन्स के लिए यह मुकाबला रोमांचक रहा लेकिन जो नतीजा आया जिसने करोड़ों फैन्स का दिlतोड़ करा रख दिया.

इंग्लैंड वर्ल्डकप जीता लेकिन न्यूजीलैंड की हार कोई पचा नहीं पा रहा है. बाउंड्री के आधार पर हुए फैसले पर ना सिर्फ क्रिकेट फैंस बल्कि दिग्गज खिलाड़ियों ने भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

Cruel!
Stephen Fleming (@SPFleming7) July 14, 2019

Dont understand how the game of such proportions, the #CWC19Final, is finally decided on who scored the most boundaries. A ridiculous rule @ICC. Should have been a tie. I want to congratulate both @BLACKCAPS & @englandcricket on playing out a nail biting Final. Both winners imo.
Gautam Gambhir (@GautamGambhir) July 14, 2019

इस मुकाबले ने ICC को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया. मैच ख़त्म होने के बाद न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाडीस्कॉट स्टाइरिसने ट्वीट किया और कहा बहुत बढ़िया ICC, आप सिर्फ एक मज़ाक हो.

Nice work @ICC … you are a joke!!!
Scott Styris (@scottbstyris) July 14, 2019

स्कॉट स्टाइरिस की इन बातों से यह साफ़ लग रहा था कि वो इस फैसले से खुश नहीं हैं.इसके अलावा न्यूजीलैंड टीम के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग ने भी लिखा कि ये निर्दयी था.

After Tie in main game..and in Super Over. There should have been joint winners. @BLACKCAPS #ICCRules
Manish Veerkar (@manishveerkar) July 15, 2019

दिग्गजों के साथ साथ फैन्स ने भी ट्विटर पर ICCपर सवाल खड़े किये. फैंस ने ट्विटर पर लिखा कि 48 मैच और 46 दिन के बाद भी खिताब का फैसला चौके-छक्कों के आधार पर निकल रहा है. बेहोश!

गौरतलब है कि ICC के नियम के अनुसार मैच टाई होता है तो उसके लिए सुपर ओवर खेला जाता है और अगर सुपर ओवर में भी मैच टाई हो जाता है तो बाउंड्री के आधार पर फैसला होता है, मतलब जिसकी जीतनी ज्यादा बाउंड्री वो ही विजेता बनेगा. इसी आधार पर रविवार को इंग्लैंड विजेता बना.

48 matches, 46 days, and the winner is decided by number of boundaries Senseless. . #ICCrules..
Syed Arsalan (@SyedArs33364238) July 14, 2019

After Tie in main game..and in Super Over. There should have been joint winners. @BLACKCAPS #ICCRules
Manish Veerkar (@manishveerkar) July 15, 2019

न्यूज़ीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करके 241 रन बनाए और इंग्लैंड को वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए 242 रनों की जरूरत थी. लेकिन इंग्लैंड भी 50 ओवर में 241 रन ही बना सका और मैच टाई हो गया. इस टाई मैच का नतीजा निकालने के लिए सुपर ओवर हुआ, जिसमें इंग्लैंड ने 15 रन बनाए और बाद में न्यूज़ीलैंड भी सिर्फ 15 रन ही बना पाया. इसलिए मैच यहां भी टाई हो गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *