हमेशा चर्चा में रहने वाले भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है. यूपी के बलिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि मुस्लिमों में एक-एक आदमी की 50-50 बीवियां होती हैं और 1050 बच्चे होते हैं. उन्होंने इसे जानवर प्रवृत्ति करार दिया है. विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा, मुस्लिम धर्म में लोगों की 50-50 बीवियां होती हैं और वे 1050 बच्चों को जन्म देती हैं. यह परंपरा नहीं, बल्कि जानवरी प्रवृत्ति है. विधायक सुरेंद्र सिंह नेय भी दावा किया था कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर 2024 में भारत हिंदू राष्ट्र घोषित हो जायेगा.
विजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह अपने विवादास्पद बयानों के कारण अकसर सुर्खियों में रहते है. बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र के भाजपा विधायक सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि साल 2024 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं. पूरी संभावना है कि वर्ष 2024 में भारत हिन्दू राष्ट्र घोषित हो जाए.साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुलना लंकिनी से करते हुए कहा था कि हनुमान रूपी योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल का आधा लंका दहन कर दिया है तथा विधानसभा चुनाव में लंका का पूर्ण दहन हो जायेगा.
विधायक सुरेन्द्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान राम से करते हुए कहा कि मोदी रूपी राम तृणमूल कांग्रेस से ही किसी विभीषण का चुनाव कर उनको पश्चिम बंगाल की सत्ता सौंप देंगे. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा था कि राहुल के भाग्य में प्रधानमंत्री बनना नहीं लिखा है.विधायक जी अक्सर अपने ऐसे ही बयानो के कारण सुर्खियों मे बने रहते हैं.