सोशल मीडिया पर ट्रेंड मे चल रहे #BottelapChallenge में अभिनेताओं के बाद अब राजनेता भी इस चैलेंज में उतर गए हैं। केन्दीय खेल मंत्री किरण रिजिजु इस चैलेंज को पूरा करते हुए लोगों को फिटनेस के प्रति जागरुक करते नजर आ रहें हैं।
बता दें की इस चैलेंज को पूरा करने के लिए बॉटल के टकेकन को पैर से खोलना होता है। इस चैलेंज को पूरा करने के बाद भारतीयों को फिटनेस पर ध्यान देने और ड्रग्स से दुर रहने को कह रहें हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउन्ट पर वीडियो शेयर करते हुए उन्होने लिखा की, ड्रग्स को ना कहें और फिट इंडिया चैलेंज के लिए तैयार हो जायें।
भारत में इस चैलेंज की शुरुआत अभिनेता अक्षय कुमार ने की। इस चैलेंज की ढक्कन को बैकस्पिन किक के जरीये पैरों से खोली जाती है।