पडोसी देश नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक बड़ा विमान हादसा होने से टल गया. विमान संख्या NYT-422 (9N – AMM) जब अपनी हवाई पट्टी पर उतर रहा था उसी वक़्त विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बच गया.
रिपोर्ट्स से पता चला है कि विमान के अंदर 66 यात्रियों समेत 3 क्रू के सदस्य शामिल थे. इस हादसे के दौरान किसी भी यात्री को कोई नुक्सान नहीं पहुँचा है.
सभी लोगों की सही सलामत होने की खबर सामने आई है. हादसा शुक्रवार की सुबह का है. इस हादसे के बाद से काठमांडू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सभी विमानों की आवाजाही पर रोक लगा दी है. 2018 में भी काठमांडू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यूएस-बांग्ला एयरलाइन का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.