बॉलीवुड के एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 का ट्रेलर रिलीज हो गया है.अब तक करीब 1 लाख के ऊपर लोग ट्रेलर देख चुके हैं. इस फिल्म में ऋतिक बिहार के मशहूर मैथेमैटीशियन और कोचिंग ओनर प्रोफेसर आनंद कुमार के रोल में दिखाई देंगे. फिल्म सुपर 30 का एक नया गाना रिलीज होने वाला है. इस गाने का नाम बसंती नो डांस है.ये गाना रिलीज होने से पहले मेकर्स ने इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. इस गाने की तस्वीर को शेयर करते हुए ऋतिक रोशन ने लिखा- यह गाना एक ऐसा अनुभव है जिसे मैं हमेशा के लिए संजोग से रखूंगा।
इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ मराठी फिल्मो की एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर भी अहम किरदार में दिखाई देंगी. फिल्म में उनका किरदार ऋतिक रोशन की पत्नी का होगा. मृणाल ठाकुर एकता कपूर की एक सीरियल में भी दिखाई दे चुकी है.
इस फिल्म में जिस तरह ऋतिक ने लोकल एक्सेंट पकड़ा है. ये बात उनके फैंस को काफी अच्छी लगी है. फिल्म में ऋतिक रोशन के अलावा पंकज त्रिपाठी, आदित्य श्रीवास्तव और वीरेंद्र सक्सेना भी हैं. ये फिल्म 12जुलाई को सिनेमा घरो में रिलीज होने वाली है.