लुका छिपी खेल ने ले ली दो मासूम बच्चों की जान…

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में लुका छिपी खेल के चक्कर में दो बच्चों को गवानी पड़ी अपनी जान. घर पे किसी के न होने पर दोनों बच्चे लुका छिपी खेलते-खलते अपने आप को एक बॉक्स में बंद कर लिया. जिसके बाद दोनों की दम घुटने से मौत हो गयी.

भदोही औराई कोतवाली के खमरिया नगर के वार्ड नम्बर 7 गगुरुवार को रात में दो बच्चों के शव मिला. सूचना मिलने पर पहुची पुलिस ने जाँच पडताल करके जैसे वापस गयी तो बच्चे परिजन बच्चों के शव रात को ही दफनाने की तैयारी कर रहे थे. उच्च पुलिस अधीक्षक डॉ संजय कुमार का कहना है कि पुलिस केस की जाँच कर रही है.

बच्चों के पिता मल्लू अंसारी कालीन कंपनी मे काम करता है. वह जब शाम को घर वापस आया तो बच्चों को न देख परेशान हो कर उनकी खोजबीन शुरु कर दी जिसके बाद घर मे पड़े एक बक्से के सामान को बिखरे पड़े देख उसने वह बक्सा खोला तो उसमे बेटी हतैना (7), हसन (3) पड़े मिले. मल्लू ने अपने पड़ोसियों की मदद से अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर ने उन बच्चों को मृत घोषित कर दिया था.

रिपोर्ट मे बच्चों की मौत दम घुटने से बतायी जा रही है. आस पास के लोगो का कहना है की माँ की दिमागी हालत ठीक नही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *