आपने कौआ और गोरिल्ला दोनों को तो देखा ही होगा, लेकिन क्या कभी ऐसा कौआ देखा है जो किसी गोरिल्ले के तरह दिखता हो? सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर पहली बार तो आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर ये है क्या?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीडियो जापान के नागोया का है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कौआ अपने दोनों पंख इस तरह जमीन पर रखकर बैठा है कि वो देखने में एक गोरिल्ला लग रहा है।
कौआ बना गोरिल्ला! ये वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान pic.twitter.com/pIoGEjon8x
Surya Samachar (@SuryaSamachar) June 28, 2019
गोरिल्ले की तरह दिखने वाले इस कौवे के वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और कमेंट्स करके पूछ रहे हैं कि यह असल में कौआ ही है या कुछ और है।