अद्भुत ! ब्रिटेन में एक आदमी ने दिया बच्चे को जन्म

कहते हैं विज्ञान वरदान होता है और चमत्कार भी। हम जिस खबर की चर्चा आगे करने जा रहे हैं उसमें विज्ञान की ये दोनों खूबियां नजर आएंगी। दरअसल ब्रिटेन के 21 वर्षीय पुरुष हेडेन क्रॉस ने एक बच्ची को जन्म दिया है जो उनके लिए वरदान और दुनिया के लिए चमत्कार है। ऐसा ब्रिटेन में पहली बार हुआ है जब एक पुरुष ने गर्भधारण करते हुए किसी संतान को जन्म दिया है।

बता दे कि क्रॉस पहले एक महिला थी और तीन साल पहले उन्होंने अपना लिंग परिवर्तन करवाया था। लिंग परिवर्तन के दौरान उन्होंने एक शुक्राणुदाता का सहयोग लिया था और गर्भधारण किया था। जब उन्होंने इसकी घोषणा की थी तब भी वह सुर्ख़ियों में आ गए थे, हालांकि कुछ कट्टरपन्थियों द्वारा उन्हें आलोचना की भी सामना करना पड़ा था।

हालांकि ब्रिटेन के सरकारी नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) ने उन्हें अपना शुक्राणु फ्रिज करने की प्रक्रिया से मना कर दिया था। इससे लिंग परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी।

क्रॉस ने कहा, वह पूरी तरह से स्वस्थ्य और ठीक हैं। उन्होंने कहा मैं काफी भाग्यशाली हूं और उनकी बेटी ट्रिनिटी-लेई उनके लिए परी है। लड़की को जन्म देने के बाद क्रॉस अब जल्द से जल्द पूरी तरह से लिंग परिवर्तन की प्रक्रिया से गुजरना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *