फिल्म अपने और लाइफ इन द मेट्रो के बाद से बॉलीवुड की जानी मानी हीरोइन शिल्पा शेट्टी फिल्मो में अब कम ही नजर आती है. भले ही शिल्पा फिल्मो में नजर नहीं आती हैं लेकिन वो सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव दिखाई देती हैं.
शिल्पा अक्सर अपने पति राज कुंद्रा और बेटे विवान के साथ अपनी वीडियोस शेयर करती रहती हैं.
बता दे कि शिल्पा ने एक योग की ऐप का भी लॉन्च किया हैं और फिलहाल वो रियलिटी शो में आजकल दिखाई देती है. इन् दिनों वो रियलिटी शो सुपर डांसर 3 के अंदर जज के रूप में दिखाई दे रही हैं. 23 जून को इस शो का फिनाले है.
शिल्पा ने कहा है की आज भी उनका नाता फिल्मो से जुड़ा हुआ हैं. उनके पास अभी 4 से 5 स्क्रिपट आई हुई हैं. अभी शिल्पा उन् स्क्रिपट को पड़ रही हैं. इन्ही स्क्रिपट में से जो उनको पसंद आएगी उसी फिल्म से वो एक नयी बड़े पर्दे पर शुरुआत करेंगी. उम्मीद लगाई जा रही हैं की इस शो के ख़त्म होने के बाद शिल्पा अपनी फिल्म का ज़िक्र कर सकती हैं.