बंबई शेयर बाजार (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में वैश्विक बाजारों के कमजोर संकेत के बीच कारोबार की शुरुआत आज सतर्क रुख में हुई। कारोबारी और निवेशकों को रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा के फैसले की प्रतीक्षा है।
बीएसई के संवेदी सूचकांक में आज कारोबार की शुरुआत नरमी के साथ हुई। कारोबार के शुरुआती दौर में सेंसेक्स 15.27अंक यानी 0.04प्रतिशत की गिरावट के साथ 40,252.35अंक पर रहा। व्यापक आधार वाला निफ्टी सूचकांक भी 10.10या 0.04प्रतिशत नीचे रहकर 12,077.90अंक रहा।
सेंसेक्स में शामिल शेयरों में एचसीएल टैक., टीसीएस, हीरो मोटोकार्प, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, बजाज आटो, एचयूएल और मारुति के शेयरों में दो प्रतिशत तक की गिरावट रही।
इसके विपरीत यस बैंक, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, लार्सन एण्ड टुब्रो, टाटा मोटर्स और आईटीसी में 2.64प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई।
बएसई का संवेदी सूचकांक इससे पहले सोमवार को 553.42अंक यानी 1.39प्रतिशत की जोरदार वृद्धि के साथ 40,267.62अंक के सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी भी 165.75अंक यानी 1.39प्रतिशत बढ़कर 12,088.55अंक पर पहुंच गया।
भाषा