शुरुआती कारोबार में रुपया 31 पैसे मजबूत

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी तथा घरेलू शेयर बाजारों के मजबूती में खुलने से सोमवार को अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में शुरुआती कारोबार में रुपया 31पैसे मजबूत होकर 69.39रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

डीलरों ने कहा कि नीतिगत दरों की समीक्षा के लिए रिजर्व बैंक की द्विमासिक बैठक से पहले स्थानीय मुद्रा बाजार मजबूत हुआ है। मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) मौद्रिक नीतियों पर निर्णय के लिए तीन, चार और छह जून को बैठक करेगी।

अंतरबैंक मुद्रा बाजार में रुपया 69.48के स्तर पर खुला और बाद के कारोबार में और मजबूत होकर 69.39रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया।

शुक्रवार को रुपया 69.70रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

भाषा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *