नीतीश को मोदी कैबीनेट में जगह न मिलने पर लालू ने कसा तंज, कहा- मोदी-शाह ने इनकी औकात बताई

एनडीए के घटक दल जदयू को मोदी कैबीनेट में मनमाफ़िक जगह नहीं मिलने पर तंज कसते हुए राजद के मुखिया लालू प्रसाद यादव ने तंज कसते हुए अपने ट्वीटर के जरिये कड़ा प्रहार किया है.

लालू यादव ने कहा है कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने नीतीश कुमार को अपने कैबीनेट में जगह नहीं देकर इनकी औकात बताई है. इतना ही नहीं भाजपा के चार सांसद पर 4 मंत्री,लोजपा को 6 सांसद पर 1 मंत्री और जदयू के 16 सांसद के बाबजूद भी सिर्फ 1 मंत्रीपद का जगह मिलने पर लालू ने सुशासन बाबू पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा-

बिहार से भाजपा के 17 सांसद पर 4 मंत्री और जदयू के 16 सांसद पर 1 मंत्रीवहीं लोजपा के 6 सांसदो पर 1 मंत्रीये कौन सा रेखागणित था नीतीश बाबू ? सच बताएँ मोदीजी और अमित शाह ने नीतीश और जदयू को उसकी औकात बताईनीतीश बाबू आप जैसे लोगो के साथ ऐसा ही होना चाहिए।

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *