जेट एयरवेज की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. जेट एयरवेज के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) अमित अग्रवाल से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. अमित ने निजी कारणों की वजह से इस्तीफा दिया है.
अमित अग्रवाल के इस्तीफे से पहले 4 लोग इस्तीफा दे कर जा चुके हैं. इससे पहले निदेश गौरंग शेट्टी के अलावा स्वतंत्र निदेशक राजश्री पाथी और गैर – कार्यकारी निदेशक नसीम जैदी ने इस्तीफा दिया था. नसीम जैदी मुख्य निर्वाचन आयुक्त रह चुके हैं.
Jet Airways Deputy Chief Executive Officer and Chief Financial Officer, Amit Agrawal has resigned due to personal reasons with immediate effect. pic.twitter.com/mJmfzk8Dgr
ANI (@ANI) May 14, 2019
जेट एयरवेज के निदेशक मंडल में अब केवल तीन निदेशक रॉबिन कामारक, अशोक चावला और शरद शर्मा रह गए हैं.