मात्र 10 MB के सॉफ्टवेयर से अब फ्री में लीजिए लाखों गानों का आनंद

स्वीडन की म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Spotify ने लो-एंड एंड्रॉइड स्मार्टफोन्स के लिए लाइट वर्जन ऐप लॉन्च कर दी है। इस ऐप का साइज 10MB है। इसे इंडोनेशिया, फिलिपिन्स, मलेशिया, मेक्सिको और ब्राजील में सफलतापूर्वक टेस्ट के बाद इस ऐप को भारतीय यूजर्स के लिए बीटा वर्जन में उपलब्ध करा दिया गया है। यह ऐप कम स्टोरेज लेती है। ऐसे में यह ऐप लो-एंड स्मार्टफोन्स के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

Spotify के मैनेजिंग डायरेक्टर अमरजीत बत्रा ने कहा, जब Spotify को दो महीने पहले लॉन्च किया गया था तब हमने ऐप को स्थानीय बनाने का वादा किया था जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इसे सुन पाएं। इसी क्रम में Spotify Lite Beta को पेश किया गया है। इससे यूजर्स कम स्टोरेज के साथ लाखों गानें फ्री में सुन सकते हैं।

इस लाइट ऐप को यूजर्स प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। Spotify Lite ऐप यूजर्स को उनके मनपसंद और आर्टिस्ट्स के गानें सुनने की अनुमति देती है। यह ऐप कम डाटा इस्तेमाल करती है। वहीं, अगर आपके फोन में नेटवर्क सही नहीं आ रहा है तो भी यह ऐप बिना किसी रुकावट के सही से काम करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *