अभी मैं शादी नहीं करने जा रहा हूं : अर्जुन कपूर

अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपनी शादी की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि जब वह शादी करेंगे तो दुनिया को जरूर बतायेंगे.काफी समय से इस तरह की अफवाहें हैं कि अभिनेता और मलाइका अरोड़ा जल्द शादी करने वाले हैं.

उन्होंने कहा, अभी मैं शादी नहीं करने जा रहा हूं. अगर मैं शादी करूंगा तो इस बारे में खुलकर बात करूंगा. इसे छिपाने की मेरे पास कोई वजह नहीं है. यह ऐसा नहीं है कि मैं इसे लोगों से छिपा सकूं. अगर आज मैं अपने बारे में कुछ नहीं छिपाता हूं तो अपनी शादी की बात क्यों छिपाऊंगा?

अभिनेता ने कहा, मैं अभी काम कर रहा हूं. अभी मैं शादी करने के मूड में नहीं हूं. दुनिया क्या कहती है, मैं इसकी परवाह नहीं करता. मुझे लगता है कि समय से पहले कोई काम करना बेवकूफी है. 33 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि अपने निजी जीवन को लेकर लगातार बन रहीं सुर्खियों से वह वाकिफ हैं लेकिन ऐसी बातें उन्हें अधिक परेशान नहीं करतीं.
भाषा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *