पीएम मोदी हरियाणा जनसभा:कांग्रेस ने हिन्दू आतंकवाद का झूठ गढ़ने के लिए निर्दोष लोगों को सालों तक जेल में रखा

लोकसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी लगातार जनसभाओं को संबोधित करते हुए विपक्ष पर हमला बोल रहे हैं. इसी कड़ी में आज पीएम मोदी ने हरियाणा के कुरुश्रेत्र में भी चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए इस रैली को कुरुक्षेत्र का रण बना दिया.

दरअसल, पीएम मोदी यहां मंच के माध्यम से विपक्ष पर बयानों के गोले बरसाते नज़र आये. इस दौरान उन्होंने कहा- इनकी गालियों की परवाह न करते हुए मैं पूरी शक्ति से देश की सेवा कर रहा हूं। हरियाणा भी बीते पांच वर्षों में बड़े परिवर्तन का गवाह रहा है। पानीपत से ही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का अभियान मैंने शुरू किया था। हरियाणा ने इन 5 वर्षों में बेटियों का बहुत ध्यान रखा है

उन्होंने कहा-कांग्रेस के नामदार जिस तरह अपने प्रेम की डिक्शनरी दिखा रहे हैं, उस पर कोई उन पर सवाल नहीं उठा रहा है। मुझे गाली देते हुए उन्होंने कितनी बार मर्यादा तार-तार की है, यह भी इनकी प्रेम वाली डिक्शनरी से पता चलता है

उन्होंने कहा- इनके बड़े-बड़े नेताओं ने मुझे मानसिक तौर पर बीमार बताया, नीच किस्म का आदमी कहा, यहां तक कि यह भी पूछा गया कि मेरे पिता कौन थे, ये नहीं मालूम

उन्होंने कहा- कांग्रेस के नेता जिसके सामने नतमस्तक होते हैं, उन्होंने भी मुझे मौत का सौदागर कहा। ये इनका प्रेम करने का तरीका है

उन्होंने कहा- इनके एक नेता ने मुझे हिटलर, तो दूसरे ने मुझे बदतमीज नालायक बेटा कहा। इतना ही नहीं, मुझे रैबीज बीमारी से पीड़ित बंदर, चूहा और लहू पुरुष बोला गया। कांग्रेस वालों ने मुझे रावण, सांप, बिच्छू, गंदा आदमी, जहर बोने वाला तक बोला

उन्होंने कहा- कांग्रेस के एक नेता ने मुझे गंदी नाली का कीड़ा कहा, तो दूसरा मुझे गंगू तेली कहने आ गया। इनके एक नेता ने मुझे पागल कुत्ता कहा, तो दूसरे नेता ने भस्मासुर की उपाधि दे दी। इनके एक और मंत्री ने मुझे वायरस कहा तो दूसरे ने दाऊद इब्राहिम का दर्जा दे दिया

उन्होंने कहा- मैं कांग्रेस और उसके साथियों को मनमानी नहीं करने देता हूं, उनके भ्रष्टाचार को रोकता हूं, उनके वंशवाद की बात करता हूं, इसलिए ये लोग बार-बार प्रेम का नकाब पहनकर मुझे गालियां देते रहते हैं

उन्होंने कहा- इन्होंने भारत की संस्कृति को बदनाम करने का अभियान छेड़ा हुआ था। पानीपत के पास समझौता एक्सप्रेस में ब्लास्ट हुआ था, तो कांग्रेस ने हिन्दू आतंकवाद का झूठ गढ़ने के लिए निर्दोष लोगों को सालों तक जेल में रखा। लेकिन कांग्रेस के इस षड्यंत्र का पर्दाफाश हो गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *