‘भारत’ का दूसरा गाना ‘चाशनी’ रिलीज़,सलमान-कटरीना का दिखा रोमांस

बॉलीवुड के सुपरस्टार की आने वाली फिल्म भारत का नया गाना चाशनी आज रिलीज़ हो गया है. इरशाद कामिल के लिरिक्स के साथ इस गाने का म्यूजिक विशाल-शेखर ने दिया है. गाने की आवाज़ अभिजीत श्रीवास्तव ने दी है.

इस गाने में कटरीना और सलमान का बहुत दिनों बाद रोमांस देखने को मिल रहा है. गाने में एक झलक सुनील ग्रोवर की भी दिखी है. खबरों की माने तो सुनील इस फिल्म में सलमान खान के दोस्त के किरदार में नजर आयेंगे.

Ishqe-di-chashni #ChashniSong OUT NOW – https://t.co/Itfp156SFM@Bharat_TheFilm @aliabbaszafar @atulreellife @itsBhushanKumar #KatrinaKaif @VishalDadlani @ShekharRavjiani #AbhijeetSrivastava @Irshad_Kamil @VMVMVMVMVM @nikhilnamit @ReelLifeProdn @SKFilmsOfficial @TSeries
Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 1, 2019

फिल्म का पहला गाना स्लो मोशन कुछ दिन पहले ही रिलीज़ कर दिया गया था. स्लो मोशन गाने में सलमान के साथ दिशा पटानी भी एक अलग अंदाज़ा में दिखी थी.

फिल्म के किरदारों की बात करें तो इस फिल्म में कटरीना कैफ, दिशा पाटनी, तब्बू, सुनील ग्रोवर लीड रोल में हैं. यह फिल्म ईद के मौके पर 5 जून को रिलीज़ होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *