आतंक औऱ आतंकी को शह देने वाला पाकिस्तान लगातार अंतर्राष्ट्रीय दबाव के एक बड़ा एक्शन लेने के लिए मजबूर हुआ है. पाकिस्तान के वजीर–ए-आजम इमरान खान ने पाकिस्तान में चल रहे 30 हजार से ज्यादा मदरसों को सरकार के अधीन लाने का निर्णय लिया है. इन मदरसों में अब धार्मिक पढ़ाई के साथ मुख्यधारा की विषयों को भी पढ़ाया जाएगा.
आपको बता दें, पाकिस्तान में मदरसों से आतंक की फैक्ट्री चलाई जाती है. खुद पाकिस्तान भी यह मानता है. सोमवार को मदरसों पर बड़े फैसले का ऐलान करते हुए पाकिस्तानी फौज के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने भी माना कि वहां मौजूद मदरसे आतंकवाद फैलाने में शामिल हैं. हालांकि, उन्होंने इसकी संख्या काफी कम बताई है.
रावलपिंडी में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पाकिस्तानी फौज के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने बताया कि पाकिस्तान में 1947 में 247 मदरसे थे जो 1980 में बढ़कर 2861 हो गए. उन्होंने बताया कि मदरसों की संख्या अब 30,000 से ज्यादा है.