राहुल की नागरिकता वाला मुद्दा सियासत में अपना रुप पकड़ता नज़र आ रहा है. राहुल की नागरिकता को लेकर सवाल पुछने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बचाव करते हुए कहा कि सम्पुर्ण भारत जानता है कि राहुल गांधी भारत में पैदा हुए. लोगों ने उन्हें भारत में बड़े होते देखा है. क्या बकवास हैं ये?
#WATCH Priyanka Gandhi Vadra on MHA notice to Rahul Gandhi over citizenship, says, The whole of India knows that Rahul Gandhi is an Indian. People have seen him being born and grow up in India. Kya bakwaas hai yeh? pic.twitter.com/Rgt457WMoi
ANI (@ANI) April 30, 2019
आपको बता दें, राहुल की नागरिकता को लेकर बीजेपी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा गृह मंत्रालय में लिखित शिकायत देने के बाद सियासी पारा बढ़ गई है. बीजेपी के प्रवक्ता संबीत पात्रा ने राहुल की नागरिकता को आड़े हाथों लेते हुए कांग्रेस पर सीधा निशाना साधा है. संबीत का कहना है कि राहुल को हकीकत बतानी होगी।
उन्होंने कहा कि राहुल की यात्रा, कंपनी और डिग्री हर चीज संदिग्ध है। उन्होंने कहा, राहुल और कन्फ्यूजन पर्यायवाची हैं। राहुल के पदचिह्न हिममानव की तरह हैं। यह पद चिह्न कहां जा रहे हैं। राहुल किन-किन कंपनियों में डायरेक्टर हैं, यह रहस्य है। नागरिकता को लेकर भ्रम खुद राहुल गांधी ने पैदा किया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि बैकॉप्स लिमिटेड नामक कंपनी ब्रिटेन में 21 अगस्त 2003 को रिजस्टर्ड होती है और 17 फरवरी 2009 को कंपनी बंद हो जाती है। जब कंपनी बंद होती है तो उसमें राहुल की नागरिकता ब्रिटिश बताई जाती है। बीजेपी नेता ने कहा कि राहुल को हकीकत बतानी होगी। पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी की नागरिकता से जुड़े जो दस्तावेज सामने आए हैं वे सभी सत्यापित हैं।
गौरतलब है कि बीजेपी सांसद सुब्रमण्यन स्वामी ने गृह मंत्रालय को एक चिट्ठी लिखकर राहुल को ब्रिटिश नागरिक होने का दावा किया है। इस शिकायत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष को गृह मंत्रालय ने नोटिस जारी किया है। राहुल को 15 दिनों के अंदर नोटिस का जवाब देना है।