‘सेक्रेड गेम्स 2’ में नजर आएंगी ‘मेड इन हेवन’ की ये एक्ट्रेस

नेटफ्लिक्स का पोपुलर शो सेक्रेड गेम्स जल्द ही अपना दूसरा सीजन लेकर वापस आने वाला है. पहले सीजन की कामयाबी के बाद मेकर्स ने इसके दुसरे सीजन को बनाना शुरू कर दिया है. खबरों की मानें तो शो के दूसरे सीजन में एक्ट्रेस कल्कि कोच्चलिन भी नजर आएंगी. हालाँकि इसपर अभी तक कोई ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं की है .

कल्कि कोच्चलिन अमेजन प्राइम की वेब सीरीज मेड इन हेवन में नजर आई थीं जिसमें उनके किरदार ने खूब सुर्खियाँ बटोरी थी.

सेक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन की कहानी सरताज सिंह (सैफ अली खान) की शहर को बचाने की लड़ाई और गणेष गायतोंडे (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) को मुंबई के सबसे बड़े डॉन के पद को कायम रखने के लिए मिलने वाली और बड़ी चुनौतियों का सामना करने से शुरू होगी. गुरूजी (पंकज त्रिपाठी) को पहले सीजन में गायतोंडे के तीसरे बाप के रूप में दिखाया गया था. इस सीजन में वे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *