फिल्म पीएम नरेन्द्र मोदी को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. चुनाव से ठीक पहले फिल्म को रिलीज़ किये जाने की वजह से विपक्षी पार्टियों ने इसपर आपत्ति जताई थी. इस बाबत राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग में फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी. अब इस मुद्दे पर ईसी का जवाब आया है. चुनाव आयोग ने कहा है कि उसे पीएम मोदी की बायोपिक से कोई आपत्ति नहीं है.
EC ने कहा कि CBFC ने मूवी को सर्टिफिकेट दे दिया है. अब ये फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज हो या नहीं, ये तय करना हमारा काम नहीं है.
Aur aage ki kahaani toh aap jante hi hain..#PMNarendraModi@vivekoberoi @OmungKumar @sandip_Ssingh @sureshoberoi @anandpandit63 @LegendStudios @itsBhushanKumar @tseries pic.twitter.com/xx9kU3EPR7
PM Narendra Modi (@ModiTheFilm2019) March 30, 2019
मुंबई हाईकोर्ट में फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी की रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान EC ने साफ कहा कि मूवी की रिलीज डेट तय करने में हमारी भूमिका नहीं है.
इससे पहले फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी की रिलीज को रोकने के लिए दायर की गई जनहित याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था. याचिका में फिल्म पर आम चुनाव के नतीजे आने तक बैन लगाने की मांग की गई थी. उधर, बॉम्बे हाईकोर्ट ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी फिल्म की रिलीज पर रोक से इंकार कर दिया था.