Samsung ने S-Pen के साथ लॉन्च किया Galaxy Tab A(2019), जानें इसकी कीमत और विशेषता

साउथ कोरियन मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung ने अपने Samsung Galaxy Tab A (2019) को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ Samsung Galaxy Note 9 की तरह ही S-Pen भी दिया गया है। Samsung ने पिछले साल Samsung Galaxy Tab A को लॉन्च किया था।

फिलहाल इसे कम्बोडिया, लाओस, मलेशिया, फिलिपिंस, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, थाइलैंड, वियतनाम और यूके में ही लॉन्च किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Samsung Galaxy Tab A (2019) को थाइलैंड के आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। इसे भारत में कब लॉन्च किया जायेगा इसकी अभी कोई अधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है. आइये अब इसकी विशेषता पर एक नज़र डालते हैं.

Samsung Galaxy Tab A (2019)

Samsung Galaxy Tab A (2019) को 8 इंच का डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है. जिसका रिजोल्यूशन 1920X 1200 पिक्सल है। टैब 4G LTE नेटवर्क को सपोर्ट करता है। इसमें 1.8GHz Exynos 7904 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो Samsung Galaxy M20 स्मार्टफोन में इस्तेमाल किया गया है। यह 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल मेमोरी के साथ आता है। हालांकि, इसकी इंटरनल मेमोरी को आप माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

इसका बैक कैमरा 8 मेगापिक्सल और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। टैब एंड्रॉइड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। इसके बैटरी की बात करें तो इसमें 4,200 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी के दावे के मुताबिक, यह 11 घंटे का इंटरनेट ब्राउजिंग टाइम देता है। Samsung Galaxy Tab A (2019) को आप USD 400 (लगभग Rs. 28,000) की कीमत में खरीद सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *