बहुत जल्द पर्दे पर दिखेगी वरुण और सारा की जोड़ी

बॉलीवुड में इन दिनों फ्रेश जोड़ियां पर्दे पर खूब धमाल मचा रही है. अब जल्द ही इस लिस्ट में सारा अली खान और वरुण धवन का नाम भी जुड़ने जा रहा है. हाल ही में दो बैक टू बैक हिट फिल्मों का स्वाद चखने वाली सारा हर किसी की फेवरेट बन गई है. अब इसीलिए सैफ अली खान की लाड़ली वरुण धवन से रोमांस करेंगी. जी हां वो भी कोई ऐसी वैसी फिल्म नहीं बल्कि अपने जमाने की सुपरहिट फिल्म कुली नंबर वन में. सारा और वरुण जल्द ही कुली नंबर वन के रीमेक में नजर आने वाले हैं. जिसका डायरेक्शन कोई और नहीं बल्कि वरुण के पापा डेविड धवन ही करेंगे.

बॉलीवुड गलियारों में खबर है कि वरुण इस फिल्म के रीमेक को लेकर काफी एस्काइटेड हैं. और उन्होंने अभी से डायलॉग की कॉपी भी मांग ली है ताकि रिहर्सल शुरू की जा सके. वहीं सारा भी वरुण के साथ काम करने को लेकर एक्साइटेड हैं. ऐसा हो बी क्यों ना वरुण को बॉलीवुड की हिट मशीन कहा जाता है. फिल्म के रीमेक की शूटिंग जुलाई में शुरू की जाएगी. जिसे काफी हाई लेवल पर बनाया जाएगा. पहली फिल्म की तरह इस फिल्म में भी कॉमेडी का शानदार तड़ा देखने को मिलेगा. अब वरुण की कॉमेडी गोविंदा से कम नहीं है ना ही गोविंदा से कम उनका डांस है. मतलब साफ है कि कॉमेडी और डांस का परफेक्ट कॉम्बीनेशन देखने को मिलेगा.

आपको बता दें कि फुल्म कुली नंबर वन 90 के दशक की बेहद सुपरहिट फिल्म थी जिसमें गोविंदा के साथ करिश्मा कपूर नजर आए थे. फिल्म की कॉमेडी और गाने आज भी ऑडियंस देखना और सुनना पसंद करती है. वरुण और सारा दोनों ही गोविंदा और करिश्मा की आइकोनिक जादू को रीक्रिएट करते दिखेंगे. अब देखना है कि सारा और वरुण की ये फ्रेश जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर या धमाल मचाती है. बात दोनों के वर्क फ्रंट की करें तो सारा जहां इन दिनों कार्तिक आर्यान के साथ लव आजकल 2 की शूटिंग में बिजी है तो वहीं वरुण अपनी अपकमिंग फिल्म कलंक का प्रमोशन कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *