Samsung Galaxy S10 5G की यह हो सकती है कीमत और स्पेक्स

दक्षीण कोरिया का मोबाईल निर्माता कम्पानी Samsung ने अपने गैलेक्सी सीरीज Samsung Galaxy S10 5G अगला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है जिसकी बिक्री अगले सप्ताह 5अप्रैल 2019से शुरु होनी है. यह स्मार्टफोन दो वेरिएंट में मौजूद होगा जिसमें एक 256GB वैरिएंट की कीमत भारतीय करेन्सी के हिसाब से 84,600रुपये हो सकती है वहीं, 512GB वाली वैरिएंट की कीमत 94,400रुपये हो सकती है.

Samsung Galaxy S10 5G स्पेसिफिकेशन

स्नैपड्रैगन 855प्रोसेसर के साथ सैमसंग गैलेक्सी एस10 5जी वेरिएंट में क्वालकॉम एक्स50 5जी मॉडम का भी इस्तेमाल हुआ है। इवेंट के दौरान कंपनी ने बताया कि 5G वेरिएंट फुल टीवी सीज़न को मिनटों में डाउनलोड करने में सक्षम है, बिना किसी समस्या के ग्राफिक्स-हेवी क्लाउड गेम्स को खेला जा सकेगा और यह रियल-टाइम 4K वीडियो कॉल को सपोर्ट करेगा। हैंडसेट में 8जीबी रैम और 256जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव नहीं होगा।

Samsung Galaxy S10 5G वेरिएंट में अन्य तीनों वेरिएंट की तुलना में बड़ा डिस्प्ले है। हैंडसेट में 6.7इंच का क्वाड-एचडी+ कर्व्ड डायनमिक एमोलेड डिस्प्ले है। यह 19:9आस्पेक्ट रेशियो और 550पीपीआई पिक्सल डेनसिटी के साथ आता है।

सैमसंग गैलेक्सी एस10 5जी वेरिएंट का कैमरा सेटअप अन्य वेरिएंट से अलग है, इसमें अतिरिक्त 3डी डेप्थ सेंसर मिलेगा। अन्य तीनों सेंसर Samsung Galaxy S10+ में मौजूद सेंसर जैसे ही हैं। 12मेगापिक्सल 77डिग्री लेंस वाइड-एंगल कैमरा के साथ 2पीडी ऑटोफोकस और ओआईएस सपोर्ट है।

12मेगापिक्सल का 45डिग्री लेंस टेलीफोटो (0.5एक्स और 2एक्स ऑप्टिकल ज़ूम) कैमरा के साथ ऑटोफोकस, अपर्चर एफ/2.4और ओआईएस है। इसके अलावा 16मेगापिक्सल का 123डिग्री अल्ट्रा-वाइड कैमरा लेंस के साथ फिक्ड फोकस और अपर्चर एफ/2.2है। यह सेटअप 10x डिजिटल ज़ूम को सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy S10 5G वेरिएंट के फ्रंट पर 10मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल एएफ के साथ अपर्चर एफ/1.9और 80डिग्री लेंस है। दूसरा फ्रंट कैमरा 3डी डेप्थ कैमरा के साथ आता है।बैटरी क्षमता की बात करें तो सैमसंग Galaxy S10 के इस वेरिएंट में 4,500 एमएएच की बैटरी है तो वहीं Galaxy S10+ में 4,100 एमएएच की बैटरी दी गई है।

5जी वेरिएंट का डाइमेंशन 162.6×77.1×7.94 मिलीमीटर है और वज़न 198 ग्राम। स्मार्टफोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ कनेक्टिविटी के लिए 5 जी, वाई-फाई 802.11एएक्स, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *