मुंबई के ‘अब्दुल्लाह’ को गूगल में मिला 1.2 करोड़ का पैकेज

नई दिल्ली ( एजेंसी ) : कई बार फन या यूं कहे शौक के लिए किए गए काम भी इंसान का भाग्य चमका देते हैं। कुछ ऐसा ही मुंबई के एक 21 साल के युवक अब्दुल्ला खान के साथ हुआ। भले ही वह आईआईटी में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर सके लेकिन गूगल में उनको जो सैलरी पैकेज ऑफर हुआ है, उसका सपना हर आईआईटियन देखता है। इस हफ्ते खान को गूगल के लंदन ऑफिस में जॉब का ऑफर मिला है। उनका सैलरी पैकेज 1.2 करोड़ रुपये है। यह पैकेज शहर के गैर आईआईटी इंजिनियरिंग कॉलेज के ग्रैजुएट को मिलने वाले पैकेज से करीब 30 गुना ज्यादा है। आमतौर पर ऐसे छात्रों को 4 लाख रुपये सालाना का पैकेज मिलता है।

श्री एल. आर. तिवारी इंजिनियरिंग कॉलेज, मीरा रोड के छात्र खान को गूगल ने इंटरव्यू के लिए बुलाया था। उनकी प्रोफाइल एक ऐसी साइट पर थी जो प्रोग्रामिंग से संबंधित प्रतियोगिताओं का आयोजन करती है। उस साइट पर उपलब्ध खान की प्रोफाइल गूगल के रिक्रूटर्स को जंच गई और उनका ऑनलाइन इंटरव्यू लिया। इसके बाद खान को इस महीने के शुरू में गूगल के लंदन स्थित कार्यालय में फाइनल स्क्रीनिंग के लिए आने को कहा गया। खान की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने सऊदी अरब में स्कूली पढ़ाई की और 12वीं क्लास के बाद मुंबई आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *