शिक्षिका ने क्लास रूम में फांसी लगाई

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के गिरवां थाने के छिबांव गांव की प्राथमिक पाठशाला में तैनात एक शिक्षिका ने गुरुवार को विद्यालय के कमरे (कक्षा) में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।

अपर पुलिस अधीक्षक लाल भरत कुमार पाल ने बताया, छिबांव गांव की प्राथमिक पाठशाला में प्रभारी प्रधानाध्यापिका के पद पर तैनात शबनम नाजनी (33) ने गुरुवार सबह विद्यालय पहुंच कर कमरे (क्लास रूम) में स्टूल के सहारे चढ़कर छत में लगी हुक से फांसी लगा ली।

विद्यालय में तैनात अन्य अध्यापकों ने दरवाजा तोड़ कर उसे फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि शिक्षिका मूल रूप से झांसी जिले बरुआसागर की रहने वाली है और तीन साल पहले वहीं के अनिकेत कुशवाहा (24) नामक युवक से अंतर्धार्मिक प्रेम विवाह किया था।

दोनों ने कुछ माह आपसी रजामंदी से अदालत में तलाक की अर्जी भी दाखिल की है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दे दी गई है और जांच आरंभ कर दी गई है।

भाषा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *