कन्हैया कुमार की क्राउड फंडिंग की वेबसाइट पर साइबर हमला, लगाया साजिश का आरोप

जेएनयू कैंपस में देश विरोधी नारे लगाने का आरोप झेल रहे जेएनयू के पूर्व छात्र संघ के मुखिया कन्हैया कुमार इन दिनों क्राउड फंडिंग के जरिए बिहार में चंदा इकट्ठा कर रहे हैं. दरअसल, कन्हैया कुमार बेगूसराय से सीपीआई उम्मीदवार के रुप में दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं.

जो आज-कल इलेक्शन में होने वाले खर्चे के लिए क्राउड फंडिंग यानि आम जनता से वोट के साथ-साथ नोट यानि आर्थिक सहयोग देने की भी मांग कर रहे हैं.अब कन्हैया कुमार का कहना है कि उनकी वेबसाइट पर साइबर हमले हो रहे हैं. उन्होंने इसके पीछे साजिश का आरोप लगाया है.

फिलहाल वेबसाइट बंद कर दी गई है. आपको बता दें, कन्हैया कुमार को पिछले 3दिन में 30लाख रुपये चंदा मिल चुका है. इसी तरह पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी अतिशी मरलेना ने भी लोगों ने सहायता मांगी उन्हें 46लाख रुपये ऑनलाइन मिल चुके हैं.

मिला जानकारी के अनुसार, वेबसाइट को फिलहाल बंद कर दिया गया है जो 29मार्च के बाद दोबारा शुरूकी जायेगी. वेबसाइट बंद होने के आरोप पर कन्हैया कुमार ने कहा –

शोषितों-वंचितों की आवाज उठाने वालों को जमीन पर तो परेशान किया ही जाता है, इंटरनेट पर भी उन्हें साजिश का सामना करना पड़ता है. लेकिन,हम न साइबर अटैक से डरते हैं न किसी और अटैक से. डोनेशन वाली वेबसाइट बहुत जल्द फिर से आपके सामने होगी. साजिशें हारेंगी, हमारी एकता जीतेगी.

बता दें कि 26मार्च को कन्हैया कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से अपील की थी कि वह उन्हें बेगूसराय से 2019का लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए चंदा दें, जिसके बाद 28मार्च तक कन्हैया कुमार को करीब 30लाख रुपए मिल चुके हैं.

28 तारीख की दोपहर को जब आवर डेमोक्रेसी नाम की वेबसाइट दोबारा चेक की गई तो वेबसाइट खुल नहीं रही थी. इस वेबसाइट पर कई सामाजिक कार्यकर्ता और संगठन अपने-अपने मिशन के लिए लोगों से क्राउड फंडिंग ले रहे हैं. वहीं कई राजनीतिक दल भी जिसमें उत्तर से लेकर दक्षिण भारत के कई राजनीतिक दल शामिल हैं लोगों से चंदा मांग रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *