नई दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली में मंगलवार को एक चार मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, दोनों बच्चे आग में झुलस गए थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों की पहचान 6 साल के जायद और 7 साल की आयशा के तौर पर हुई। यह आग शाहीन बाग क्षेत्र स्थित चार मंजिला अबु फैजल इंक्लेव में चलाई जा रही परचून की दुकान में लगी। बाद में इसे काबू कर लिया गया।
Delhi: Two dead after a fire broke out in a four-storey building in Shaheen Bagh area, today. pic.twitter.com/k4Kw6zIYtt
ANI (@ANI) March 26, 2019