कांग्रेस ने चुनाव लड़ने का दिया था प्रस्ताव : रज़ा मुराद

नई दिल्ली ( एजेंसी ) : बॉलीवुड अभिनेता रजा मुराद को कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था। इस बात का खुलासा खुद रजा मुराद ने एक निजी समाचार पत्र से बातचीत में किया है। उन्होंने कहा कि, पार्टी ने उन्हें प्रस्ताव दिया था लेकिन उन्होंने बड़ी विनम्रता से कांग्रेस के इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। रजा मुराद इन दिनों लखनऊ में हिन्दी फ़िल्म दुलारी की शूटिंग कर रहे हैं।

अभिनेता रजा मुराद ने बताया कि, कांग्रेस ने उन्हें अपनी पसंद का कोई भी ससंदीय क्षेत्र चुनने का ऑफर दिया लेकिन मैं चुनाव के लिए तैयार नहीं था क्योंकि चुनाव लड़ना एक जिम्मेदारी का काम है। चुनाव जीतें या हारें, आपका दायित्व बनता है कि चुनाव क्षेत्र की जनता के प्रति आप जवाबदेह हो। फिल्मों में व्यस्तता के कारण जनता को समय देना संभव भी नहीं हो पाता। इससे जनता का विश्वास टूटता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *