ATS की गिरफ्त में दो बांग्लादेशी आतंकी

पटना: पटना जंक्शन के पास ATS ने बांग्लादेशी आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन और इस्लामिक स्टेट बांग्लादेश के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। ATS को खूफिया सूत्रों से दोनों की जानकारी मिली थी, जिसके बाद टीम बनाकर दोनों आतंकियों को दबोचा गया। दोनों बिना किसी पासपोर्ट, विजा या वैध दस्तावेज के अवैध रूप से भारत में घुसे थे। दोनों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्जी भारतीय वोटर आईडी कार्ड बना रखा था।

Bihar Police: Two suspected terrorists affiliated with Jamiat-ul-Mujahideen Bangladesh and Islamic State Bangladesh (ISBD) arrested in Patna.
ANI (@ANI) March 25, 2019

बताते चलें कि गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकियों का नाम खैरूल मंडल और अबु सुल्तान है। दोनों बांग्लादेश के परगन-खुलना के जिला झेनोदा के थाना महेशपुर के गांव चापातल्ला के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *