न चुनाव लड़ूंगा न किसी का प्रचार करूंगा : सलमान ख़ान

नई दिल्ली: 2019 के लोकसभा चुनाव की तारीखों के नजदीक आते ही सभी पार्टियां अपना जनाधार बढ़ाने की जुगत में लग गई हैं। जनमत को अपने पक्ष में साधने के लिए पार्टियां के द्वारा फिल्मों सितारों से अपने पक्ष में प्रचार करवाना आम बात है। इसे देखते हुए हाल ही में खबर आई थी कि कांग्रेस बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करवाना चाहती है। अब सलमान ने इस बात को पूरी तरह से नकार दिया है। सलमान ने साफ कर दिया है कि न तो वो चुनाव लड़ेंगे और न ही किसी पार्टी का प्रचार करेंगे।

Contrary to the rumours I am not contesting elections nor campaigning for any political party..
Salman Khan (@BeingSalmanKhan) March 21, 2019

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए लगातार सोशल मीडिया पर बॉलीवुड स्टार्स को टैग कर रहे हैं। हाल ही में इसी क्रम में उन्होंने सलमान खान और आमिर खान को टैग करते हुए ट्विटर पर लिखा था, मतदान न केवल एक अधिकार है, बल्कि एक कर्तव्य भी है। डियर सलमान खान और आमिर खान यह समय है जब आप अपने अंदाज़ में युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करे। ताकि हम अपना लोकतंत्र और अपना देश मजबूत कर सकें।

Voting is not only a right but its also a duty.

Dear @BeingSalmanKhan and @aamir_khan,

It is time to inspire and motivate youth in your own Andaz to vote so that we can strengthen Apna Democracy & Apna country.
Chowkidar Narendra Modi (@narendramodi) March 13, 2019

इसके बाद सलमान खान ट्वीट करते हुए लिखा, हम एक लोकतंत्र हैं और हर भारतीय को वोट देने का अधिकार है। मैं हर योग्य भारतीय से आग्रह करता हूं कि आप अपने अधिकार का प्रयोग करें और सरकार बनाने में भाग लें।

We are a democracy and it is every Indians right to vote. I urge every eligible Indian to exercise your right and participate in making the Government. https://t.co/WsTdJ3w84O
Salman Khan (@BeingSalmanKhan) March 21, 2019

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *