विपक्ष आतंकवाद के समर्थकों की शरणस्थली है : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलवामा आतंकवादी हमले और उसके बाद पाकिस्तान में भारतीय वायु सेना के हवाई हमले को लेकर विपक्षी दलों पर शुक्रवार को निशाना साधते हुए विपक्ष को आतंकवाद के समर्थकों की शरणस्थली बताया और उस पर सशस्त्र सेनाओं का अपमान करने का आरोप लगाया.

पीएम मोदी ने जनता माफ नहीं करेगी हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए ट्वीट में कांग्रेस के विदेश मामलों को देखने वाले सैम पित्रोदा की यह कहने के लिए आलोचना की कि मुंबई आतंकवादी हमले के बाद भारत हवाई हमले से जवाब दे सकता था लेकिन मेरे हिसाब से दुनिया से ऐसे नहीं निपटा जाता.

मोदी ने कहा, कांग्रेस के शाही वंश के वफादार दरबारी ने माना था जो दुनिया पहले से जानती है कि कांग्रेस आतंकवाद की ताकतों को जवाब नहीं देना चाहती थी। यह नया भारत है- हम आतंकवादियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देंगे.

उन्होंने कहा, विपक्ष ने बार-बार हमारी सेनाओं का अपमान किया है। मैं अपने साथी भारतीयों से अपील करता हूं कि विपक्षी नेताओं पर उनके बयानों को लेकर सवाल उठाएं. उन्हें बताएं कि 130 करोड़ भारतीय विपक्ष को उनकी हरकतों के लिए माफ नहीं करेंगे या भूलेंगे नहीं। भारत हमारी सेनाओं के साथ दृढ़ता से खड़ा है.

Opposition insults our forces time and again.

I appeal to my fellow Indians- question Opposition leaders on their statements.

Tell them- 130 crore Indians will not forgive or forget the Opposition for their antics.

India stands firmly with our forces. #JantaMaafNahiKaregi https://t.co/rwpFKMMeHY
Chowkidar Narendra Modi (@narendramodi) March 22, 2019

एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव की आलोचना की. यादव ने आरोप लगाया कि वोट हासिल करने के लिए पुलवामा हमला एक षडयंत्र था जब सरकार बदलेगी तो आप देखना कि इसमें बड़े-बड़े फंसेंगे.

इसपर मोदी ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा, विपक्ष आतंकवाद के समर्थकों और हमारी सशस्त्र सेनाओं पर सवाल उठाने वालों की शरणस्थली रहा है। राम गोपाल जी जैसे किसी वरिष्ठ नेता का यह निंदनीय बयान उन सभी का अपमान करता है जिन्होंने कश्मीर की रक्षा के लिए अपनी जान गंवा दी। यह हमारे शहीदों के परिवारों का अपमान करता है।

प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में यादव और पित्रोदा के बयानों को भी टैग किया।Opposition is the natural habitat of terror apologists and questioners of our armed forces. This reprehensible statement by a senior leader like Ram Gopal Ji insults all those who have given their lives in protecting Kashmir. It humiliates the families of our martyrs. https://t.co/BZyWbIyJjo Chowkidar Narendra Modi (@narendramodi) March 22, 2019

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *