ईरानी ने प्रियंका पर लालबहादुर शास्त्री का अपमान करने का आरोप लगाया

भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने बुधवार को प्रियंका गांधी वाड्रा पर लाल बहादुर शास्त्री का अपमान करने का आरोप लगाया है.

दरअसल, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें प्रियंका गांधी अपने गले की माला उतारने के बाद हाथ में लेती हैं और फिर वही माला पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर डाल देती हैं.

स्मृति ईरानी ने हिन्दी में किए गए अपने ट्वीट में इस घटना को शास्त्री जी का अपमान बताया.

मुंडी झुकाइएके सर झटकाइएकेगुमान में बिटिया भूल गई मरजादआपन गले की उतरन, पहनाए दीहिन शास्त्री जी के अपमान पर ताली बजाएके, हाथ हिलाइएके चल दीहलें कांग्रेस बिटिया तोहार pic.twitter.com/ndwT15Y8co Chowkidar Smriti Z Irani (@smritiirani) March 20, 2019

केंद्रीय मंत्री ईरानी ने एक महिला के आरोपों को लेकर भी कांग्रेस पार्टी की आलोचना की है जिसमें उन्होंने कहा कि विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ अनुचित बर्ताव किया.

ईरानी ने प्रियंका गांधी निशाना साधते हुए कहा कि यह कांग्रेस के असली संस्कार को दिखाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *