आज होली के पावन मौके पर भी दुश्मन देश पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों को अंजाम दे रहा है. एक तरफ जहां देश होली के रंगारंग कार्यक्रम में मशरुफ हैं वहीं, कश्मीर के उत्तर भाग में स्थित सोपोर में पुलिस और आतंकियों के बीच खुनी जंग जारी है.
जहां से आ रही जानकारी के मुताबिक, सोपोर में रफियाबाद के वारपोरा इलाके में पुलिस द्वारा किये जा रहे सर्च अभियान के दौरान आतंकवादियों ने पुलिस के दस्ते पर ग्रेनेड से हमला कर दिया जिसमें एसएचओ समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए.
इतना हीं नहीं, इसके बस थोड़ी देर बाद सोपोर में ही आतंकियों ने सीआरपीएफ जवानों पर धावा बोल दिया. हालांकि, इस हमले में कोई हताहत होने की ख़बर नहीं है.वहीं, जम्मू-कश्मीर के राजौरी जीले में पाकिस्तानी सैनिकों ने लाइन ऑफ कंट्रोल पर भी सीज़ फायर का उल्लंघन करते हुए भारतीय जवानों पर गोलीबारी की है.
जिसमें एक भारतीय जवान के शहीद होने की ख़बर है. आपको बता दें, सोपोर के वारपोरा के अलावा बारामूला के कलंतरा और बांदीपुरा के हाजिन में भी सुबह आतंकियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई.