नई दिल्ली : महानायक अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन काफ़ी सख़्त मिजाज़ के लिए जानी जाती है। अक्सर अपने गुस्सैल रवैये के लिए वह चर्चा में रहती हैं। हाल ही में ऐसा ही एक ओर घटना सामने आई है। उन्होंने बिना परमिशन के उनकी फोटो लेने के लिए एक फैन को जमकर फटकारा है। सोशल मीडिया पर उनकी इस सख़्त मिजाज़ी वीडियो ख़ूब वायरल हो रहा है।
मीडिया ख़बरों के अनुसार जया बच्चन हाल ही में करण जौहर की मां हीरू जौहर की बर्थडे पार्टी में गई थीं। वहां से बाहर आते समय ही एक फैन ने जया बच्चन की फोटो क्लिक कर ली। इसके बाद तो जया बच्चन ने उसकी जमकर क्लास लगाई।