चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi ने Redmi की अगली सीरीज Redmi 7 लॉन्च कर दिया है. इसे चीन में आयोजित एक इवेंट के दौरान पेश किया गया है. हालांकि भारत में Xiomi प्रेमियों को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि यह फोन अभी सिर्फ चीन में ही विक्री के लिए है. और भारत में यह स्मार्टफोन 10 मई 2019 से उपलब्ध हो सकता है.
Redmi 7 में 6.26 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले की सुविधा दी गई है. यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 632 प्रोसेसर से लैस है. यह फोन तीन वेरिएंट में मौजूद है. पहले वेरिएंट में 2GB रैम के साथ 16GB मेमोरी और दूसरे में 3GB रैम के साथ 32GB की इंटर्नल मेमोरी दी गई है, जबकि तीसरे वेरिएंट में 4GB रैम के साथ 64GB इंटर्नल मेमोरी की सुविधा दी गई है.
Redmi 7 में दो रियर कैमरे दिए गए हैं – एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का है, जबकि दूसरा 2 मेगापिक्सल का है. सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. डिजाइन की बात करें तो ये Note 7 से ज्यादा अलग नहीं है और इसकी डिस्प्ले में भी छोटा नॉच दिया गया है.इस फोन में 4,000mAh की बैटरी है.
जानकारी के मुताबिक इस, फोन में P2i नैनो कोटिंग दी गई है, ताकि ऐक्सिडेंटल वॉटर स्पिल से ये खराब न हो. अगर इसके शुरुआती कीमत की बात करें तो इसे चीन में 699 युआन अर्थात् 7148 रुपये की कीमत में लांच किया गया है. वहीं 3GB RAM वैरिएंट की कीमत 799 युआन है वहीं, 4GB RAM वैरिएंट की कीमत 999 युआन है.