पाकिस्तान की ओर से फायरिंग, एक जवान शहीद

जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर सोमवार को लगातार दूसरे दिन सीज़फायर का उल्लंघन किया है। सोमवार सुबह करीब 5.30 बजे अचानक पाकिस्तान की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। इसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया और तीन अन्य जवान घायल हो गए हैं।शहीद होने वाले जवान का नाम करमजीत सिंह है।

Rifleman Karamjeet Singh has lost his life in ceasefire violation by Pakistan Army in the firing in Keri Battal of Sunderbani sector along the Line of Control in Rajouri, today. pic.twitter.com/gtzLGM2nB8
ANI (@ANI) March 18, 2019

गौरतलब है कि पुलवामा में सीआरपीएफ पर हमले के बाद भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों की गयी एयर स्ट्राइक के बाद से ही सीमा पर तनाव बना हुआ है। तब से पाकिस्तान संघर्षविराम उल्लंघन की 100 से अधिक घटनाओं को अंजाम दे चूका है। इन हमलों में एक परिवार के तीन सदस्यों समेत चार आम लोगों की मौत हो चुकी है और कई अन्य घायल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *