गंगा के सफ़र में प्रियंका को दिखेगा मोदी सरकार का काम- सिद्धार्थनाथ सिंह

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रयागराज से वाराणसी तक गंगा में जलमार्ग से सफर कर चुनाव प्रचार करने के फैसले का यूपी की योगी सरकार ने खुलकर स्वागत किया. योगी सरकार के प्रवक्ता और यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह का इसपर कहना है कि इस सफ़र के बाद प्रियंका को भी पता चल जायेगा कि मोदी सरकार ने कितना काम किया है.

सिद्धार्थनाथ सिंह का कहना है कि प्रियंका को इस सफर में यह एहसास हो जाएगा कि उनके परिवार व पार्टी के राज में कभी गंगा में इतना पानी नहीं रहा कि उस पर जहाज चल सकें, लेकिन मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में गंगा की सूरत इतनी बदल दी है कि आज प्रियंका भी प्रयाग से वाराणसी तक जलमार्ग से यात्रा करने की तैयारी में हैं.

सिद्धार्थनाथ सिंह का यह भी कहना है कि यूपी में अगर कोई भी पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ता है तो उसकी जमानत जब्त हो जाएगी.

बता दें कि यूपी ईस्ट प्रभारी प्रियंका गांधी 14 या 15 जनवरी से यूपी में चुनाव प्रचार की शुरूआत कर सकती हैं. कहा जा रहा है कि प्रियंका वाराणसी से प्रयागराज तक लगभग 100 किमी की दूरी के नाव के जरिए तय कर चुनाव प्रचार का आगाज करेंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *