बीजेपी का राहुल पर निशाना, कहा – विदेश नीति ट्विटर से नहीं चलती

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज प्रेस कान्फ्रेंस कर राहुल गांधी के ट्वीट का जवाब देते हुए कांग्रेस पर हमला बोला है जिसमें राहुल ने कहा था कि कमजोर मोदी चीनी राष्ट्रपति से डरे हुए हैं.

राहुल के ट्वीट पर रविशंकर प्रसाद ने पलटवार करते हुए कहा, ट्विटर पर विदेश नीति नहीं चलती. यह बात कोई राहुल गांधी को बताए. उन्होंने आगे कहा, चीन UNSC का हिस्सा ही नहीं होता अगर आपके ग्रेट ग्रैंडफादर चीन को ये सीट तोहफे में ना देते.

रविशंकर प्रसाद ने कहा, क्या मसूद अजहर जैसे नृशंस हत्यारे के मामले में कांग्रेस का स्वर दूसरा होगा? राहुल गांधी के ट्वीट से ऐसा लगता है कि उन्हें इस बात से खुशी है. भारत को जब भी पीड़ा होती है तो राहुल खुश क्यों होते हैं. रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा, राहुल गांधी से मेरा सवाल है कि 2009 में यूपीए के समय में भी चीन ने मसूद अजहर पर यही टेक्निकल ऑब्जेक्शन लगाया था, तब भी आपने ऐसा ट्वीट किया था क्या? .

क्या मसूद अजहर जैसे नृशंस हत्यारे के मामले में कांग्रेस का स्वर दूसरा होगा? राहुल गांधी के ट्वीट से ऐसा लगता है कि उन्हें इस बात से खुशी है।

भारत को जब भी पीड़ा होती है तो राहुल खुश क्यों होते हैं?: श्री @rsprasad pic.twitter.com/lJPtz96ABa
BJP (@BJP4India) March 14, 2019

केंद्रीय मंत्री ने कहा, राहुल गांधी के ट्वीट को जैश के कैंप में पढ़ा जाता है. भारत अभी तक आपके परिवार के द्वारा की गई गलतियों को ही भुगत रहा है. आप इस बात को निश्चित समझें कि भारत आतंकवाद के खिलाफ जंग जीत कर ही रहेगा. ये सब आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर छोड़ दीजिए, जबतक आप चीनी समकक्षों से चोरी-छुपे मिलते रहिए.

China wouldnt be in UNSC had your great grandfather not gifted it to them at Indias cost.

India is undoing all mistakes of your family. Be assured that India will win the fight against terror.

Leave it to PM Modi while you keep cosying up with the Chinese envoys secretly. https://t.co/lAyp12CXBD
BJP (@BJP4India) March 14, 2019

रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा, आतंकवादी मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करने के लिए इस बार प्रस्ताव अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस लेकर आए, चीन को छोड़कर बाकी सभी देशों ने इस प्रस्ताव को सपोर्ट किया. चीन के इस कदम से भारत और भारतवासी बहुत दुखी हैं. आतंकवादी मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करने पर आज चीन को छोड़कर पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ी है. ये एक तरह से भारत की कूटनीतिक जीत है.

मसूद पर चीन के अड़ंगे से भड़के राहुल, पीएम मोदी को बताया कमजोर

राहुल ने क्या किया था ट्वीट

बता दें कि जैश के सरगना मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी साबित करने से चीन ने अपने वीटो पॉवर इस्तेमाल किया है.चीन के अड़ंगा लगाने के बाद राहुल गाँधी ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से डरे हुए हैं और चीन के खिलाफ उनके मुंह से एक शब्द नहीं निकलता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *