लोकसभा की तारीखों के ऐलान के बाद चुनावी माहौल में गरमागरमी है. पार्टी और नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने से पीछे नहीं हट रहे हैं. इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है.
अखिलेश ने ट्वीट कर कहा, BSNL, Statue of Unity और NREGA तीनों के वर्करों को वेतन नहीं मिला.45 वर्षों में सबसे ज़्यादा बेरोज़गारी है लेकिन जिनके पास नौकरी है, उन तक को पैसे नहीं मिले. आंकड़े छुपा कर भाजपा ने पैसे प्रचार पर ख़र्च किए पर अब देश को प्रचार मंत्री नहीं नया प्रधान मंत्री चाहिए.
BSNL, Statue of Unity और NREGA तीनों के वर्करों को वेतन नहीं मिला
45 वर्षों में सबसे ज़्यादा बेरोज़गारी है लेकिन जिनके पास नौकरी है, उन तक को पैसे नहीं मिले
आँकड़े छुपा कर भाजपा ने पैसे प्रचार पर ख़र्च किए पर अब देश को प्रचार मंत्री नहीं नया प्रधान मंत्री चाहिए#MahaParivartan
Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 14, 2019
इस ट्वीट के बाद अखिलेश ने लगातार ट्वीट किया है. उनहोंने लिखा है कि कारोबारी विकास पूछ रहा है, इस काग़ज़ी सरकार से छुटकारा कब मिलेगा.
कारोबारी विकास पूछ रहा है, इस काग़ज़ी सरकार से छुटकारा कब मिलेगा.
*#VikasPoochhRahaHai*
Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 14, 2019
एक और ट्वीट में उन्होंने कहा बेरोज़गार विकास पूछ रहा है, कहीं कोई काम मिलेगा?
बेरोज़गार विकास पूछ रहा है, कहीं कोई काम मिलेगा?
*#VikasPoochhRahaHai*
Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 14, 2019
आपको बता दें अखिलेश लगातार पीएम मोदी पर निशाना साधते दिखाई दे रहे हैं. इससे पहले जबी पीएम ने लोगों से ट्वीट कर के वोट देने के लिए अपील की थी और देश के तमाम बड़ी हस्तियों को टैग किया था तो अखिलेश यादव ने इसपर भी मोदी पर तंज कसा था जिसमें उन्होंने नया नागरिकों से नया प्रधानमंत्री चुनने की मांग की थी.