स्मार्टफोन्स में ऐसे कई ऐप्स होते हैं जो आपके बेवजह डाटा खपत के कारण बनते हैं लेकिन आप अपने एंड्राइड डिवाइस को उचित कॉन्फिगरेशन के जरिए मोबाइल डाटा के उपयोग को कम कर सकते हैं.
1.) बैकग्राउंड में हो रहे डाटा युजेज को रेस्ट्रिक्ट करें.
कई ऐसे ऐप्स होते हैं जो बैकग्राउंड मे भी रन होते रहते हैं, जिसकी वजह से आपका डाटा का भी नुकसान होता रहता है. हालांकि वॉट्सऐप, फेसबुक अपडेट, ऑनलाइन गेम्स, हाई फ्रीक्वेंसी ई-मेल इनबॉक्स चेक, ऑटोमेटिक ऐप्स अपडेट, नोटिफिकेशन और अन्य बैकग्राउंड एक्टिविटी के लिए डाटा का एक्सेस जरूरी होता है. लेकिन अगर आपको यह जानना हो कि आपका कौन सा ऐप सबसे ज्यादा डाटा खपत कर है तो आप Setting में जायें और फिर data usage के ऑप्शन में जायें. यहां आप डाटा मॉनिटर कर सकते हैं. अगर आपका कोई ऐप ज्यादा डाटा इस्तेमाल कर रहा है तो उस ऐप को सिलेक्ट करके और restrict background data के चेक बॉक्स पर सिलेक्ट कर दें.
2. नेटवर्क को 2G मोड पर स्विच कर दें.
अगर आपका डाटा 3G में चल रहा है और अपना डाटा स्पीड धीमें करके भी डाटा का बचाव कर सकते हैं. इसके लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.
Settings में जाएं -> Mobile Network –> Preferred network type –>2G का ऑप्शन सिलेक्ट करें.
3) डाटा लिमिट को सेट करें:
आप अपने डिवाइस में डाटा लिमिट सेट कर सकते हैं इसके लिए आपको सेटिंग में जाकर Data Usage में जाकर Set the mobile data limit के ऑप्शन को इनेबल कर करके इसके बाद फिर ग्राफ में डाटा लिमिट और वार्निंग के दो हॉरिजॉन्टल बार को ड्रैग कर दें.
4.ऐप्स को हमेशा वाई-फाई से ही अपडेट करें
ऐप्स को केवल वाई-फाई पर ही अपडेट करें. क्योंकि अगर आपके फोन में 20 ऐप्स भी है और उसमें 5 ऐप्स के हिसाब से भी रोजाना अपडेट करते हैं जिसमें 1 ऐप न्यूनतम 20 MB का हो तो 20×5=100 MB डाटा आपके पता चले बगैर ही खपत हो जायेंगे. इसलिए कभी भी फोन के डाटा से कोई ऐप अपडेट अगर नहीं करें तो बेहतर होगा.
5.अगर उपयोग नहीं हो तो मोबाइल डाटा बंद कर दें.