UP: प्रियंका गांधी के राजनीतिक में आने से कार्यकर्ताओं की संख्या में हुआ इजाफा

प्रियंका गांधी ने जब से राजनीति की बागडोर संभाली है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश है. प्रियंका गांधी के कांग्रेस महासचिव बनने के बाद से करीब 10 लाख नए बूथ कार्यकर्ता बने हैं. उत्तर प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं की संख्या में भी दोगुना इजाफा हुआ है. अब कार्यकर्ताओं की संख्या 1 लाख 50 हजार से बढ़कर 3 लाख 50 हजार हो गई है.

प्रियंका के आने से ना सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि अन्य राज्यों में भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ रही है. तमिलनाडु में कमजोर कांग्रेस मजबूत हो रही है. आकड़ों की माने तो तमिलनाडु में बूथ स्तर पर 2 लाख 50 हजार नए कार्यकर्ताओं का पंजीकरण हुआ है.

पिछले चार हफ्तों में देश भर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है. 5.4 मिलियन से कार्यकर्ताओं की संख्या 6.4 मिलियन पहुंच गई है. यानि प्रियंका गांधी को राजनीति में उतारने का फायदा कांग्रेस को मिलता दिख रहा है.

आपको बता दें प्रियंका गांधी को 23 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी के तौर पर नियुक्त किया गया था. 6 फरवरी को उन्होंने पदभार संभाला था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *