लंदन में बेख़ौफ घूम रहे भगोड़े नीरव मोदी पर विदेश मंत्रालय की ओर से बयान आ गया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि हम नीरव मोदी के प्रत्यर्पण को लेकर कार्यवाही कर रहे हैं. लंदन में वह दिख गया, इसका यह मतलब नहीं है कि हम उसको तुरंत भारत ले आएंगे. इसके लिए एक प्रक्रिया होती है, जो हम कर रहे हैं.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. हमें ब्रिटेन में उसकी उपस्थिति के बारे में पता है.
Raveesh Kumar,MEA: All necessary steps are being taken for the extradition of Nirav Modi. We have been aware of his presence in UK. It(extradition request) is under their(UK Govt) consideration pic.twitter.com/Jvc4H3WEzc
ANI (@ANI) March 9, 2019
एक सवाल का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि विजय माल्या के केस की तरह हम नीरव मोदी मामले पर शिद्दत से कार्यवाही कर रहे हैं. यह कहना गलत है कि हम नीरव मोदी के खिलाफ कार्यवाही नहीं कर रहे हैं.
MEA का बयान उस वक़्त आया है जब एक ब्रिटिश न्यूज़ एजेंसी नीरव मोदी के लन्दन में मौजूद होने के बारे में खुलासा किया.