झारखंड के रामगढ़ जिले के कुजू थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 10 लोंगों की मौत हो गयी. सभी मृतक रांची के रहने वाले थे. मृतक परिवार बिहार के बक्सर अपने गांव से बच्चों का मुंडन कराकर वापस रांची लौट रहे थे.
रामगढ़ जिले के रांची पटना फोरलेन कुजू के पास इनोवा और ट्रक के आमने सामने भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई, मृतकों में 3 महिला 3 बच्चे और 4 पुरुष शामिल है, सभी मृतक एक ही परिवार के थे. टक्कर इतनी जोरदार थी कि इनोवा कार के परखच्चे उड़ गए. गाड़ी में फंसे शवों को निकालने में कुजू पुलिस ने काफी मसक्कत करनी पड़ी, गाड़ी में फंसे शव को बाहर निकालनें में करीब 4 घंटे पुलिस को लग गए.
जानकारी के मुताबिक सभी मृतक रांची हटिया रेलवे कॉलोनी के निवासी थे और मूल रूप से बिहार के बक्सर जिले के बिहिया गांव के रहने वाले थे सभी अपने गांव से बच्चों का मुंडन कराकर वापस रांची लौट रहे थे. लौटने के क्रम में ये दुर्घटना घटी.
पुलिस ये आशंका जता रही है कि गाड़ी चलाते समय चालक की आंख लग गई होगी जिससे यह हादसा हो गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज सुनकर आसपास के गांव के लोग वहां जमा हो गए. गाड़ी में मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी. पुलिस सभी शवों को गाड़ी में लादकर पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल के समीप पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है.