भारत-पाक हालात पर लगातार नजर रख रहे हैं एंतोनियो गुतारेस- प्रवक्ता

संयुक्त राष्ट्र, आठ मार्च (भाषा) संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंतोनियो गुतारेस भारत और पाकिस्तान के बीच हालात पर लगातार नजर रख रहे हैं. यह जानकारी महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बृहस्पतिवार को दी.

इन दो दक्षिण एशियाई परमाणु शक्ति संपन्न देशों के मध्य तनाव कम करने को लेकर भारत व पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों से गुतारेस की बातचीत को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में दुजारिक ने कहा, महासचिव और उनका स्टाफ के सदस्य संपर्क बनाए हुये है… वे विभिन्न स्तरों पर दोनों पक्षों से संपर्क बनाए हुए हैं. हम सतत रूप से हालात पर नजर रखे हुए हैं और दोनों पक्षों के लिए उपलब्ध हैं.

इससे पहले दुजारिक ने इस सप्ताह कहा था कि महासचिव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ दोनों देशों के बीच के हालात को लेकर बात नहीं की है पर उन्होंने दोनों पक्षों के अधिकारियों के समक्ष तनाव कम करने को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की है.

बता दें पुलवामा हमले के बाद पाक और भारत के बीच तनाव बढ़ गया था. इस हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोह्हमद ने ली थी. इस हमले में देश के 40 जवान शहीद हो गए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *