किसी भी इंसान के खूबसूरत मुस्कान के लिए दांतों का चमकना व स्वस्थ होना बहुत जरुरी है. ऐसे में हर इंसान यही चाहता है कि उसका दांत चमके ताकि वह सामने वाले से मुस्कुराकर अच्छे से बात कर सके.
इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप किस तरह मोतियों जैसी सफेद चमक अपनी दांतों में पा सकते हैं. सोडा और बेकिंग को मिलाकर मंजन करने से आपके दातों में काफी चमक आती है, साथ सी सभी पीलापन दूर हो जाता है.
वहीं सरसों का तेल और नमक मिलाकर मंजन करने से भी दांत में मजबूती व चमक आती है. ये भी बहुत ही कारगर उपाय है. वहीं स्ट्रॉबेरी को भी हफ्ते में दो बार पेस्ट की तरह इस्तेमाल करेंगे तो दांतो की चमक बनी रहेगी.