भारत में एक ऐसी भी जगह जहां होती है कुत्ते की पूजा

अभी तक आपने देवी-देवताओं के पूजा के बारे में सुना होगा, लकिन क्या आपको पता है कि भारत में एक ऐसा भी जगह है जहां देवी-देवता नहीं बल्कि कुत्ते की पूजा होती है. यह जगह कही और नहीं बल्कि भारत के छत्तीसगढ़ के रायपुर से करीब 132 किलोमीटर दूर दुर्ग जिले के खपरी गांव में स्थित है.

आपको बता दें कि यहां पर एक मंदिर है जिसे कुकुरदेव मंदिर के नाम से जाना जाता है. यह मंदिर 200 मीटर के दायरे में फैला हुआ है. इस मंदिर के गर्भगृह में कुत्ते की प्रतिमा स्थापित है, जबकि उसके बगल में एक शिवलिंग भी है. कुकुरदेव मंदिर की अजीबोगरीब मान्यता जान कर आप हैरान हो जाएंगे.

ऐसा माना जाता है कि कुकुरदेव का दर्शन करने से न कुकुरखांसी होने का डर रहता है और न ही कुत्ते के काटने का खतरा रहता है. यहां पर सावन के महीने में आने वाले श्रद्धालुओं की भारी संख्या में भीड़ बढ़ जाती है. लोग शिव जी के पूजा के साथ-साथ कुत्ते (कुकुरदेव) की भी वैसे ही पूजा करते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *